Let’s travel together.

राज्यपाल श्री पटेल आज उज्जैन आएंगे

0 96

 

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल सोमवार 5 जून को उज्जैन आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से हवाई पट्टी उज्जैन आएंगे। यहां आगमन के पश्चात वे दोपहर 2:30 बजे माधव सेवा न्यास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात राज्यपाल अपराहन 3:45 बजे हवाई पट्टी से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

*राज्यपाल श्री पटेल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला का समापन कार्यक्रम आज*

उज्जैन । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन पर संगोष्ठी एवं तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला के समापन अवसर पर कार्यक्रम सोमवार 5 जून को दोपहर 2 माधव सेवा न्यास के मुख्य हॉल में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग,विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में उक्त तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के अतुल कोठारी होंगे। कार्यक्रम कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय प्रो. अखिलेश कुमार पांडे, कुलपति मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. संजय तिवारी,संचालक मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल अशोक कड़ेल और मध्य क्षेत्र सहसंयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811