Let’s travel together.

मौलाना शहाबुद्दीन ने किया मोहन भागवत के बयान का समर्थन, बोले- ‘भारत में मुसलमान सुरक्षित, किसी से डरने की जरूरत नहीं’

139

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने प्रेस को जारी अपने एक बयान में कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां सभी धर्मों और पंथों को मानने वाले रहते हैं, कुछ देशों के मुकाबले में भारत में मुसलमान सुरक्षित हैं और यहां आज़ादाना तरीके से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिसमें कहीं भी कोई रुकावट नहीं होती है। मौलाना ने यह प्रतिक्रिया संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर दी है जिसमें कहा गया है कि भारत में मुसलमान सुरक्षित है।

‘इस तरह के बयानों से उन लोगों के हौसले पस्त होंगे जो लोग देश में कट्टरता और नफरत फैला रहें हैं’
जानकारी के अनुसार, मौलाना ने संघ प्रमुख के बयान को उचित और दुरुस्त बताते हुए कहा कि इस तरह के बयानों से उन लोगों के हौसले पस्त होंगे जो लोग देश में कट्टरता और नफरत फैला रहें हैं, देश की आजादी में हिन्दू और मुसलमान दोनों ने कांधे से कांधा मिलाकर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसलिए किसी भी सम्प्रदायक के योगदान और भूमिका को कमतर नहीं आंका जा सकता। देश के बंटवारे के वक्त जिन लोगों को जाना था वो लोग चले गए और जिन लोगों को यहां रहना था वो यहीं के होकर रह गए, अब 1947 की बातें गुजरी हुई हो गईं, पुरानी बातों को मुद्दा बनाकर बार-बार मुसलमानों को निशाना साधना यह समाज और देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। यह देश हमारा है और हमारे बुज़ुर्गों ने खून पसीने से सींचा है इसलिए भारत में मुसलमानों को किसी से डरने की जरूरत

‘मौजूदा परस्थितियों में भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है’
मौलाना बरेलवी ने कहा कि अब इन बातों की आवश्यकता नहीं है, जरूरत इस बात की है कि हर व्यक्ति देश की तरक्की में साझेदार बने और खास भूमिका निभाये, देश की तरक्की हर शख्स की तरक्की है, मौजूदा परस्थितियों में भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है, दुनियाभर के लोग भारत की तरफ उम्मीदभरी नजरों से देख रहें हैं, अब ऐसी परस्थितियों में देश के अंदर सम्प्रदायिक भावना से बात करना और एक दूसरे से ऊंच नीच दिखाने की कोशिश करना देश की तरक्की में बाधा बन सकती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |     ईरान के राष्ट्रपति की सुपुत्री ज़हरा पेज़ेशकियान ने भारत मंडपम में बाग प्रिंट की कला को सराहा; प्राकृतिक रंगों की बारीकियों पर जताई उत्सुकता     |     स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की मनमानी निगल गई मासूम की जान     |     बारिश में गिरे कबेलू, गांव के बीच खड़ा जर्जर यूनानी औषधालय भवन दे रहा हादसे को न्योता     |     नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार और बाइक की भिड़ंत के बाद ट्रक ने कार को मारी टक्कर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811