Let’s travel together.

30 मई को गंगा दशहरा इस दिन अपनी राशि अनुसार करें दान मिलेगा मनोवांछित वरदान

75

 गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दशमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी गंगा धरती पर प्रकट हुई थीं। अन्य मान्यताओं के अनुसार यह भी कहा जाता है कि गंगा माता पृथ्वी पर भागीरथ के शापित पूर्वजों को मुक्त करने के लिए अवतरित हुई थीं। इस साल गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन में आने वाल संकटों का नाश होता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं क्या करें इस दिन दान-

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त

गंगा दशहरा इस बार 29 मई को 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 30 मई को 02 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. गंगा दशहरा के दिन रवि योग और सिद्धि योग का संयोग बनने जा रहा है जोकि बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके अलावा, धन योग का निर्माण होगा.

गंगा दशहरा के दिन अपनी राशि अनुसार करें दान

इस राशि वाले जातकों को गंगा दशहरा के दिन तिल का दान करना शुभ फलदायक रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक गंगा दशहरा के पावन दिन गरीबों को अनाज का दान करें या फिर उन्हें भोजन कराएं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को इस दिन प्याऊ लगाना चाहिए या फिर कहीं जरुरत की जगह पर पानी का दान करना चाहिए, शुभ फलदायक रहेगा।

कर्क राशि

गंगा दशहरा के दिन कर्क राशि वाले जातकों को पीले फलों का दान करना अच्छा होता है।

सिंह राशि

इस राशि वाले जातकों को गंगा दशहरा के दिन फल, तांबे के बर्तन का दान करना बहुत शुभ फलदायी रहेगा, आपके अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक बेलपत्र का दान करें। इससे आपको मां गंगा के साथ शिव जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा और मनोवांछित इच्छा पूरी होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को गंगा दशहरा वाले दिन सात तरह के अनाज का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि वाले जातकों को गंगा दशहरा वाले दिन मौसमी फलों का दान करना अच्छा रहेगा, इससे आपके जीवन में सकारात्मकता प्रभाव आएगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक इस दिन तिल का दान करें, फलदायी साबित होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक इस दिन मिट्टी की चीजों का दान करें, जल्द खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक गंगा दशहरा के दिन जरुरतमंदों को खाद्य पदार्थों का दान करें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

इस राशि के जातकों को पानी का दान करना अच्छा रहेगा। इससे आपके जीवन में आने वाले सभी परेशानियां दूर होंगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811