Let’s travel together.

दावेदारों में बड़े-बड़े नाम वाले चेहरे तलाश रहे जमीन किस वार्ड से लड़ें चुनाव

0 230

टिकट को लेकर भोपाल मैं माननीय जी बंगले के तक दौड़ लगा रहे दावेदार

मण्डीदीप रायसेन से अंकित कुशवाह

मंडीदीप नगरीय निकाय चुनाव के घोषणा होने के साथ ही नगर पालिका परिषद मंडीदीप के लिए होने वाले चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों से टिकट की दावेदारी करने वाले दावेदार भाग दौड़ में जुट चुके हैं वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद मंडीदीप पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दल भी साफ-सुथरी छवि वाले जिताऊ चेहरों की तलाश में सक्रिय हो चुके हैं तथा बैठकों का दौर जारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव हेतु चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा किए जाते ही जहां टिकट के दावेदार पूरी तरह भाग दौड़ में जुड़ चुके हैं वहीं राजनीतिक दल भी साफ-सुथरी छवि वाले जिताऊ चेहरे की तलाश में पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं

भाजपा कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट लंबी

नगर पालिका परिषद मंडीदीप के अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु होने वाले चुनाव के लिए दावेदारों की लंबी सूची है भाजपा एवं कांग्रेस में यहां दावेदारों की लंबी लिस्ट है वही आम आदमी पार्टी एवं भाजपा मैं भी दावेदार की संख्या कुछ कम नहीं हैं अहम बात तो यह है की अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु दावेदारों में कई बड़े-बड़े चेहरे भी शामिल हैं चर्चा तो यहां तक है कि प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी भी इस दौड़ में सामने होने से परहेज नहीं कर रहे हैं सबसे अधिक दावेदारी की संख्या भाजपा में ही देखने को मिल रही है

राजनीतिक दलों ने भी बढ़ाई सक्रियता

एक और जहां नगर पालिका परिषद चुनाव को लेकर दावेदार सक्रिय हैं वहीं दूसरी और राजनीतिक दल भी पूरी तरह एलर्ट मूड में है कोई भी राजनीतिक थोड़ी भी लापरवाही कैंडिडेट चैनय में बरतने के मूड में नहीं है यही वजह है कि दावेदारों की कुंडली खगाली जा रही मानना यह है कि इस चुनाव में कैंडिडेट चयन में बरती गई लापरवाही भारी पड़ सकती है

आप आदमी पार्टी भी दमखम दिखाने पूरी तरह मुस्तैद

नगर पालिका परिषद हेतु होने वाले चुनाव मैं जहां भाजपा अध्यक्ष सीट पर कब्जा करने के मूड में प्रयास मैं है वहीं कांग्रेस पुनर्वापसी के फिराक में है आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अपना दमखम दिखाने के चक्कर में पूरी तरह मुस्तैद है यही वजह है कि कैंडिडेट चैन में कोई भी राजनीतिक दल लापरवाही बरतने से बच रहे हैं राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न माध्यमों से जिताऊ चेहरों की तलाश की जा रही है इस प्रयास में राजनीतिक दलों को कितनी सफलता मिलती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन प्रयास का क्रम लगातार जारी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811