– पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
सुरेन्द्र जैन
धरसींवा। शराब बन्दी पर वादा कर मुकर जाने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ महतारी और बहिनी की हल्लाबोल कार्यक्रम का बड़ा आयोजन ग्राम मांढर में 27 मई शनिवार को होने जा रहा है।कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज अपनी आवाज बुलन्द करेंगे जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री व् भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव,प्रदेश महामन्त्री पवन साय,सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,सौरव सिंह,श्रीमती शालिनी राजपूत सहित भाजपा के सैकड़ो दिग्गज उपस्तिथ रहेंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के सयोजक प्रदेश सयोजक पर्यावरण एवम् प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा
श्री गणेश शंकर मिश्रा ने दी है।
श्री गणेश शंकर मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हमारी राज्य की बेटियों, बहनों और माताओं के साथ गहरा विश्वासघात किया है। अपने जनघोषणापत्र में शराबबंदी का स्पष्ट वादा करने के बावजूद अब भूपेश बघेल सरकार कहने लगी है शराबबंदी नहीं की जा सकती । शराब के बढ़ते व्यसन से समाज में सबसे ज़्यादा महिला वर्ग पीड़ित होता है। धरसींवा क्षेत्र की महिलाओं ने इस धोकेबाज़ी के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित करने का मन बनाया है जिसके लिए एक कार्यक्रम 27 मई 2023 को दोपहर 2:00 बजे ग्राम मांढर में आयोजित होने जा रहा है।
श्री मिश्रा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि जब भूपेश बघेल यह जानते थे कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी संभव नहीं है तब उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से झूठा वादा करके उनका अपमान किस उद्देश्य के साथ किया? उन्होंने कहा जब कांग्रेस की टीम ने घोषणा पत्र बनाया तब उसके प्रमुख 36 बिंदु में शराबबंदी का वादा रखा था, अब या तो उस समय कांग्रेस ने झूठ बोला था या फिर आज भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं. भूपेश बघेल ने आज सिद्ध कर दिया है कांग्रेस की मानसिकता एक कुंठित मानसिकता है।