Let’s travel together.

कभी तहसीलदार का आवास हुआ करता था वहां एवं इससे लगे क्षेत्र बने अब बना गंदगी का अड्डा

0 133

 

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

सांची के विकास की कलई स्वयं प्रशासन खुद अपने हाथों खोल रहा है जबकि सरकार का लाखों करोड़ों खर्च करने के बाद भी जमीनी हकीकत किसी से भी छिपी नहीं रही । प्रशासन को न देखने न सुनने की ही फुर्सत दिखाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पर बड़ी बड़ी विकास की धींगे जहां सरकारें भर रही है वहीं प्रशासन भी स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए ख़र्च कर अपनी कागजी लीपा पोती करने में पीछे नहीं दिखाई देता हालांकि इन कागजी लीपा पोती शिकायतों में सामने आ चुकी है जिसमें कार्यवाही भी हो चुकी तथा ऐसे मामलों में कुछ कर्मचारियों नेसांठगांठ कर अपने आपको बचा भी लिया । तथा पुनः जुटे हुए हैं यही हाल इस स्थल पर बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा कर लाखों करोड़ों फूंक दिये गये इतना ही नहीं समय समय पर स्वच्छता के नाम पर नगर वासियों को संदेश के साथ ही गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात सुनते देखने में आई । स्वच्छता अभियान के नाम पर सरकार की बड़ी राशि में हेरफेर होता चला आ रहा है तथा स्वच्छता का बीड़ा उठाने वालों की करतूतों से पर्दा तब उठा जब नगर का एक मात्र बसस्टेंड परिसर जहां नगर के लोगों को तो पहुंचना ही पड़ता है बल्कि देश-विदेश के लोग भी इस बसस्टेंड परिसर में पहुंचते हैं तथा रेलवे स्टेशन से स्तूप रोड पर स्थित कभी तहसीलदार आवास हुआ करता था वहां एवं आसपास क्षेत्र अब नगरीय प्रशासन ने इनको कचरे का अड्डा बना डाला ।इससे लगे हुए क्षेत्र में जहां अन्य वस्तुओं की दुकान है तो खाद्य पदार्थ भी बेचे जाते हैं लोगों को तब परेशानी उठानी पड़ती है जब नगर भर से कचरा यहां लाकर इकठ्ठा किया जाता है जिससे आसपास क्षेत्र में बदबू फैलने लगती है जिससे लोगों को गंभीर बीमारी फैलने का भय बढ़ रहा है हालांकि इस मामले में पहले भी अनेक बार प्रशासन को सचेत किया गया बावजूद इसके प्रशासन अपनी करनी से बाज नहीं आ पा रहा है इस से न केवल नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है परन्तु इस नगर की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है इस मामले में न तो कर्मचारी ही सुनने को तैयार दिखाई दे रहे हैं वहीं जिम्मेदारी भी बेखबर बनकर इस स्थल को बदहाली के दौरे में ढकेलने में पीछे दिखाई नहीं दे रहे हैं । यहां तक कि पानी निकासी की नालियों की भी प्रशासन सुध लेने दिखाई नहीं दे रहा है । वैसे तो यह क्षेत्र वार्ड नं 13 में आता है इस वार्ड के पार्षद भी काफी प्रभावशाली माने जाते हैं बावजूद इसके यह वार्ड अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811