Let’s travel together.

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के प्रचार प्रसार हेतु निकाली गई जागरूकता रैली..

0 186

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

भारत सरकार द्वारा संचालित महिला सम्मान बचत पत्र योजना के गुना में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु गुना डाक संभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। निदेशक डाक सेवाएं मध्य प्रदेश पवन कुमार डालमिया के मार्गदर्शन में अधीक्षक डाकघर गुना विनय श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के अंतर्गत 7.5% ब्याज दर त्रैमासिक चक्रवर्ती गणना के साथ निर्धारित की गई है एवं न्यूनतम ₹1000 से यह खाता अपने नजदीकी डाकघर में खुलवाया जा सकता है। यह बेटियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 2 साल की अवधि के लिए योजना में निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ ₹200000 की अधिकतम सीमा के साथ आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है।

अधीक्षक डाकघर ने बताया कि आजादी के अमृत काल में भारत सरकार द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जा रहे हैं जो कि विक्रय हेतु गुना डाक संभाग के 412 डाकघरों में उपलब्ध है। इस योजना से महिलाएं न केवल अपने भविष्य को सुरक्षित रख सकती है वरन यह निवेश सामाजिक रूप से नारी सशक्तिकरण में भी एक बड़ा योगदान है। उन्होंने अपील की है कि सभी महिलाएं इस योजना का लाभ लें एवं अपने आसपास की सभी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिलवाए ताकी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कारगर प्रयास किया जा सके एवं नए भारत के निर्माण में भारतीय नारी एक सशक्त भूमिका निभा सके। रैली में बढ़ी संख्या में डाकघर की महिला कर्मचारियों ने भाग लिया । शहर के विभिन्न मार्गों से होकर रैली प्रधान डाकघर वापिस आई । इस अवसर पर रविंद्र भार्गव एएसपी, धीरज साकेत निरीक्षक, आकाश जैन, दिनेश पटेल, बालमुकुंद मिश्रा पोस्टमास्टर, सचिन तिवारी, अंकुर शर्मा, शिवकुमार रघुवंशी आदि सभी डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग ने बढ़ाया खतरा, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     भूख और प्यास से व्याकुल गुफा में जा बैठा बाघ     |     व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्डः जसमंत जाटव     |     मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद डॉ. वी.डी. यादव ने किया पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन     |     बड़ी खबर::जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन, तीन महीने में देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट     |     क्रिकेट के मैदान में अनुज शर्मा का जलवा,अर्द्धशतक मारकर टीम को दिलाई जीत     |     नहर में मिले कई ग्रामीणों के आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, मचा हड़कंप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई     |     सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम महायज्ञ का हुआ भव्य समापन     |     मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811