मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के ग्राम गीदगढ़ के पास सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।मौत की सूचना पर दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जानकारी जुटाने पर पता चला कि गोविंद सिंह सिसोदिया पिता बनेसिंह सिसोदिया उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी बालमपुर घाटी का रहने वाला था बुधवार सुबह ट्रेन की पटरी पार करते समय भोपाल की तरफ से आ रही समता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ट्रेन के कटने से गोविंद सिंह के शरीर के दो टुकड़े अलग-अलग जगह पर पड़े मिले कमर से नीचे का हिस्सा अलग था कमर से ऊपर अलग था सर फट चुका था गोविंद सिंह सिसोदिया महुआ खेड़ा पर स्थित ईट भट्टों पर काम करता था बुधवार को उसने ईट भट्टों से छुट्टी ले ली थी सुबह घर पर ही था गोविंद सिंह सिसोदिया का 3 महीने का एक बालक है जबकि गोविंद सिंह सिसोदिया तीन भाइयों में से सबसे बड़ा था गोविंद सिंह की ट्रेन से कटकर मौत होने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है दीवानगंज पुलिस ने पंचनामा बनाकर दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर मामला विवेचना में लिया
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।