Let’s travel together.

बिलखिरिया क्षेत्र में हुई हत्या की उच्चस्तरीय जांच को लेकर साहू समाज ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 

0 648

 

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

बरेली । दिनांक 12 अप्रैल  को भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में मंडीदीप निवासी बृजेश साहू की वाहन सहित जलाकर हत्या करने की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के लिए नगर साहू समाज समिति बरेली ने एसडीएम संतोष मुद्गल को मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन अनुविभागीय अधिकारी बरेली के नाम ज्ञापन सौंपा है साहू समाज का कहना है ज्ञापन के माध्यम से हम मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश अनुविभागीय अधिकारी बरेली से अनुरोध करते हैं कि बृजेश साहू जो कि मंडीदीप निवासी है पुलिस को बावलिया खुर्द रोड आमद हेरा के पास नॉर्टन गाड़ी एवं बृजेश साहू की जली हुई लाश पड़ी मिली इस घटना से ऐसा ज्ञात हुआ कि गाड़ी को पहले खड़ा किया गया उसके बाद गाड़ी एवं बृजेश को डीजल डालकर आग लगाई गई शक है कि गाड़ी के डीजल का ढक्कन खुला मिला है और गाड़ी से 5 फीट की दूरी पर पड़ी मिली परिवार के लोगों ने आशंका व्यक्त करते हुए बताया है कि बृजेश साहू मंडी मैं लोडिंग अनलोडिंग का कार्य करते थे तथा 2 दिन पूर्व उनका मंडी में कुछ लोगों से विवाद हुआ था और दिनांक 11:05 2023 की रात्रि को बृजेश साहू मंडी से बैतूल जाने हेतु गाड़ी लेकर निकले थे तभी रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर उनकी गाड़ी जलाई गई एवं उन पर डीजल डालकर उनकी हत्या की गई है परंतु पुलिस प्रकरण की ठीक ढंग से जांच नहीं कर रही है। इसलिए मध्य प्रदेश साहू समाज के समस्त लोग इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराना चाहते हैं और पीड़ित परिवार को इस घटना के विषय में न्याय के लिए गुहार लगाते हैं बरेली साहू समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू सुनील साहू श्रवण कुमार साहू मुकेश कुमार साहू संतोष साहू राजेश साहू प्रदेश उपाध्यक्ष परसराम साहू आदि मिलकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के दौरान बरेली स्वर्णकार समाज ने भी साहू समाज का साथ दिया और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भी ज्ञापन में सहयोग करते हुए इस आगजनी की गहनता से जाँच की माँग की ..

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811