Let’s travel together.

गहरी नींद में सो रहे थे हॉस्टल के सभी लोग, तभी अचनाक हो गया ये भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

85

वेलिंगटन; न्यूजीलैंड के एक हॉस्टल में देर रात आग लग गई। इस घटना से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने दुख जताया है और उन्होंने सूचना दी है कि न्यूजीलैंड में चार मंजिला छात्रावास में देर रात आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

न्यूजीलैंड पुलिस के मुताबिक, जिस हॉस्टल में यह आग लगी है, वह 92 कमरों वाली इमारत है और अभी इसमें प्रवेश करना सुरक्षित नहीं है, क्योंकि आग लगने की वजह से छत के गिरने का खतरा है। बता दें कि न्यूटाउन के वेलिंगटन में लोफर लॉज की सबसे ऊपरी मंजिल पर मंगलवार आधी रात के बाद आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

वेलिंगटन फायर एंड इमरजेंसी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर निक पायट के मुताबिक, वेलिंगटन के लोफर्स लॉज हॉस्टल में कम से कम 52 लोग रहते हैं। फिलहाल, अग्निशामक अभी भी दूसरों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें रात करीब 12:30 बजे हॉस्टल बुलाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811