Let’s travel together.

न डिप्लोमा दे रहे न असल कागजात,निजी संस्था द्वारा छात्रों से धोखाधडी

0 146

रायसेन। एक निजी संस्था ने छात्र-छात्राओं के दस्तावेज जमा कराने के बाद उनको डिप्लोमा देने का कहकर गुमराह किया। अब न तो उनके दस्तावेज वापस किए जा रहे हैं औ ना ही डिप्लोमा दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय में इसकी शिकायत की है।

शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय के नेतृत्व में छात्र अरुण लोधी आकाश लोधी विकास लोधी विशाल मीणा यशवंत जाट मोनिका गौर सोना मेहरा रजनी लोधी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एसडीएम कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि निजी संस्था द्वारा उनसे 2020 जुलाई में ओरिजिनल दस्तावेज, 10वीं, 12वीं की अनुसूची सहित अन्य दस्तावेज पीजीडीसीए एग्रीकल्चर डिप्लोमा कराने के नाम पर जमा कराए थे।

आज  तक उनको न तो डिप्लोमा दिया गया, ना ही उनके दस्तावेज वापस किए। उन्होंने एसडीएम एलके खरे को ज्ञापन सौंपकर संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छात्रों ने बताया उक्त संस्था द्वारा स्कालर बेस पर हमारा एडमिशन लिया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना था, लेकिन संस्था द्वारा हर एक छात्र से शुल्क लिया गया। वहीं, हमें गुमराह किया गया कि 1 वर्ष में डिप्लोमा हो जाने के बाद आपके दस्तावेज वापस कर दिए जाएंगे, ऐसा नहीं हुआ। दस्तावेज नहीं होने से हमें दूसरी जगह एडमिशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तो वे फोन भी नहीं उठाते हैं, यदि उठा लिया तो अभद्र व्यवहार करते हैं।

न्यूज सोर्स-शुभम उपाध्याय रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |     जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष     |     ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय तय     |     माता कर्मा देवी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प – साहू समाज ने मनाया कर्मा देवी जन्मोत्सव समारोह     |     भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दिया संगठन सशक्त बनाने का मंत्र     |     एचपीवी टीकाकरण अभियान: मध्यप्रदेश में 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण     |     केन्द्रीय उड्डयन मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने रीवा-रायपुर हवाई सेवा का किया शुभारंभ     |     अधूरी सड़कों ने बढ़ाई मुसीबत: शाहपुरा से औरा माल मार्ग पर धूल, जाम और अव्यवस्था से त्रिंलंगा क्षेत्र के रहवासी परेशान     |     बामुलाहिजा :: दिल्ली दौरा, भोपाल में फुसफुसाहट- संदीप भम्मरकर     |     कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811