Let’s travel together.

शहर के 39 स्थानों पर लगे ढाई सौ से ज्यादा कैमरे आधे रहते हैं बंद

91

 सिवनी। शहर में हादसों, अपराधों पर नियंत्रण के 39 स्थानों पर 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से लगभग 50 प्रतिशत कैमरे ही चालू रहते हैं। ऐसी स्थिति में बंद कैमरे वाले स्थान पर हादसा होने के बाद आरोपितों की पहचान होने में मुश्किल होती है।

सूचना मिलने पर कराते हैं चालू

पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि कैमरे की वायरिंग, नेटवर्क की समस्या समेत अन्य कारणों से शहर के अधिकांश कैमरे बंद रहते हैं। सूचना मिलते ही उन्हें चालू कराया जाता है। हाल ही में शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान वायर टूटने से इस क्षेत्र के कुछ कैमरे बंद हो गए हैं।

सीसीटीवी ही सहारा

शहर और बस स्टैंड क्षेत्र में लगाए गए कई कैमरे बंद पड़े हैं। कहीं तो कैमरे ही नहीं हैं। यह समस्या काफी दिनों से है, लेकिन उसे अब तक दूर नहीं किया गया। ऐसे में पुलिस को कई मामलों में जांच करने में दिक्कत होती है। शहर में मारपीट, चोरी, लूट के अलावा अन्य घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में पुलिस को संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे ही सहारा रहते हैं।

कैमरा ही नहीं लगाए गए

शहर के प्राइवेट बस स्टैंड चौक के पास कैमरा नहीं लगाए गए हैं। जबकि यहां पर हमेशा आवागमन होते रहता है। इस चौक पर नजर रखने के लिए दलसागर चौराहे पर कैमरा लगाया गया है। रात में वाहनों के लाइट की रोशनी के कारण प्राइवेट बस स्टैंड के पास लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने का क्षेत्र साफ नजर नहीं आता है।

कैमरे बंद होने पर नहीं मिलते फुटेज

शहर में हादसे या वारदात बाद पुलिस अपने कैमरों के बंद होने व उसकी फुटेज नहीं मिलने पर आस-पास की दुकानों, घरों व कार्यालय में लगे कैमरे की फुटेज लेने के प्रयास किए जाते हैं। कई जगह लगे कैमरे की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के फुटेज साफ नहीं आती है। ऐसे में संदिग्ध लोगों के चेहरे भी साफ नजर नहीं आते हैं।

शहर में लूट व चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपितों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

आरोपित की शिनाख्त नहीं

कोतवाली थाना के सामने ही स्थित शासकीय नेताजी सुभाष चंद बोस स्कूल में कम्प्यूटर चोरी होने, शहर के बारापत्थर क्षेत्र के बैंक के सामने से रुपये लेकर फरार आरोपित की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसी प्रकार चोरी के अन्य मामले में आरोपितों और उनके द्वारा उपयोग में लाए गए वाहनों का पता नहीं चल पाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811