Let’s travel together.

पुरखों के क़र्ज़ से हम कभी मुक्त नहीं हो सकते,आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेद्वी और माधव राव सप्रे का स्मृति प्रसंग

0 187

 

राजेश बादल

भोपाल के माधव राव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय और उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान ने मिलकर हिंदी की सेवा करने वाले दो महान संपादकाचार्यों महावीर प्रसाद द्विवेद्वी और माधव राव सप्रे को याद किया । दो दिन चलने वाले इस स्मृति प्रसंग में देश भर के हिंदी सेवी, लेखक,पत्रकार,संपादक और विद्वान शिरकत कर रहे हैं ।


पहले दिन मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई ने इस जलसे का औपचारिक उदघाटन किया ।संग्रहालय के संस्थापक पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर ने इस आयोजन का मक़सद बताया ।माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता वि वि के कुलपति के जी सुरेश ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर ज़ोर दिया । उदघाटन सत्र के बाद पहले पेशेवर सत्र में उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार साथी गौरव अवस्थी और मेरा संबोधन हुआ । अवस्थी जी ने आचार्य महावीर

प्रसाद द्विवेद्वी के साहित्य और पत्रकारिता में योगदान पर विस्तार से जानकारी दी । मुझे माधवराव सप्रे के अवदान पर अपने विचार रखने का अवसर मिला था ।मैने भी अपने इन पूर्वजों की परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की बात रखी । मैने इस बात को भी रेखांकित किया कि असल में अहिंदी भाषियों ने ही हिंदी की बड़ी सेवा की है ।


सत्र की अध्यक्षता कर रहीं उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉक्टर अमिता दुबे ने आज की भाषा पर चिंता प्रकट की और हिंदी की सेवा करने वाले मनीषियों के प्रति कृतज्ञता अर्पित की । सत्र का सफल संचालन सक्रिय पत्रकार ममता यादव ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811