Let’s travel together.

कामगार कांग्रेस को मिले 25 नए पदाधिकारी, बैठकों में दिए नियुक्ति पत्र

0 135

अन्याय के प्रतीक बन गए हैं शिवराज सिंह-असंगठित कामगार

तारकेश्वर शर्मा

छिंदवाड़ा। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियां, नए-नए पदाधिकारियों को संगठन से जोडने का काम सभी ब्लाक्स में चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथजी एवं लोकप्रिय सांसद माननीय नकुलनाथजी के निर्देश पर चल रही सांगठनिक बैठकों में 25 नए पदाधिकारी कामगार कांग्रेस के साथ जुडे और संगठन को श्रमिकों, अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों, गरीबों का सबसे बडा संगठन बनाने का संकल्प लिया। बीते दिनों अमरवाड़ा, परासिया, सौंसर के बोरगांव एवं पाण्डुर्ना में हुई बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टेजी एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों, स्थानीय विधायकों की सहमति से कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने नवनियुक्ति पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इन बैठकों में महेंद्र कोढे, यशवंत ठाकरे, बाल किशोर, बबलू डेहरिया, सुखदेव वर्मा, रमन ब्रम्हे, तुलसीदास ठाकुर, प्रमोद शर्मा भी उपस्थित रहे।


कामगार कांग्रेस की सांगठनिक बैठकों में बोलते हुए अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि मप्र में कामगारों के साथ निरंतर अन्याय हो रहा है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अन्याय का प्रतीक बन गए हैं, जिन्होंने कामगारों से मुफ्त में काम कराने का अघोषित कानून बना दिया है। 18 साल में शिवराज सिंह ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 100 रूपए की भी बढोतरी नहीं की है, उल्टे 2003 तक जो वेतन मिलता था 2022 में उससे कम मिल रहा है, 8 घंटे की जगह 12-14 घंटे काम कराया जाता है, सामाजिक सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है, यह कामगारों के साथ अन्याय की पराकाष्ठा है, इस तरह 18 साल में शिवराज सिंह अन्याय के प्रतीक बनकर उभरे हैं, जिन्हें विदा करके ही प्रदेश से अन्याय को समाप्त कराया जा सकता है, इसके लिए कामगारों का मजबूत संगठन होना जरूरी है जो श्रमिकों गरीबों के बीच निरंतर सांगठनिक, आंदोलनात्मक अभियान चलाकर ही बन सकता है। शर्मा ने बैठकों में 4 अप्रैल को छिंदवाड़ा में आऊटसोर्स ठेका कर्मियों के होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया।
परासिया ब्लाक की बैठक में जनस्वास्थ्य रक्षक संघ के जिला महासचिव शेहताप खोवरिया ने कामगार कांग्रेस का पदाधिकारी बनकर कामगारों के लिए काम करने का संकल्प लिया, उन्हें संगठन के खिरसाडोह क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, शकीर खान को परासिया ब्लाक में महामंत्री बनाया गया। पाण्डुर्ना ब्लाक में राजेश भादे उपाध्यक्ष, पवन देशमुख सचिव, सुभाष गोलारत महामंत्री, रूपचंद पराड़कर कोषाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिए गए।


अमरवाड़ा ब्लाक की बैठक में नियुक्त पदाधिकारियों में अनु डेरिया विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष, रोहित डेहरिया मेलोन छेत्रीय अध्यक्ष, दुर्गेश डेरिया ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष, घनश्याम प्रतीति डूंगरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष, राकेश बघेल मेलोन ग्राम अध्यक्ष, शिवराज बहरिया ग्राम डोली अध्यक्ष नियुक्तियां किया गया।
सौंसर ब्लाक के बोरगांव औद्योगिक क्षेत्र की बैठक में उपाध्यक्ष दीपक घुगल, सचिव बसंत पहले, सहायक सचिव मनोहर मंगरे, कोषाध्यक्ष नंद राम चोरिया, प्रचार मंत्री रोशन ओके सहित 10 कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811