Let’s travel together.

एसडीएम तथा सीएमओ के निर्देश पर दुकानदारो को डस्टबिन वितरण किए गए

0 227

स्वच्छ भारत अभियान में नगर के स्वच्छता की रेटिंग बढ़ाने नप कर रही मशक्कत

रिपोर्ट सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

सिलवानी को स्वच्छ बनाने को लेकर नगर परिषद के द्वारा
लगातार मशक्कत की जा रही है। जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही नप के द्वारा दुकानदारो को डोर टू डोर दुकानो पर पहुंच कर एसडीएम संघमित्रा बौद्ध तथा सीएमओ रितु मेहरा के निर्देश पर डस्टबिन का वितरण
किया जा रहा है। ताकि सड़को पर फैंके जाने वाले कचरे को दुकानदारो के द्वारा डस्टबिन में डाला जा सकें। स्वच्छ भारत अभियान को गति देने व नगर को स्वच्छता की बेहतर रेटिंग में लाकर प्रदेश स्तरीय सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर नगर परिषद के कर्ताधर्ताओ के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। ताकि नगर
को नागरिको के सहयोग से स्वचछ बनाया जा सके। गुरुवार को शाम के समय एसडीएम संघमित्रा बौद्व, सीएमओ रितु मेहरा के निर्देश पर नगर में स्थित चाय पान की दुकानो, होटलो सहित अन्य दुकानो पर पहुचे तथा दुकानदारो को डस्टबिन सौंपे। डस्टबिन सौंप कर दुकानदारो से कहा कि दुकानो से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही एकत्रित करे तथा डोर टू डोर आने वाले नगर परिषद के कचरा बाहन में ही कचरा डाले। इसकी बावजूद भी सड़को पर कचरा पाया जाता है तो दुकानदारो पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को स्वच्छ बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जागरुकता अभियान चला कर नागरिको को स्वच्छता अभियान में शामिल किया जाकर स्वच्छता के प्रति जागरुक किया
जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811