मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शासकीय एकीकृत कन्या शाला दीवानगंज में प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें समाजसेवी नरेंद्र पाल राघव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। पहले सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना की गई। समाज सेवी द्वारा शाला में बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी गई साथ ही पान,गुटका, नशा, से दूर रहने और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वही शाला में पानी की कमी होने के कारण एक बोर लगवाने का भी जिक्र किया गया। इसी शाला प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र भी है जहां पर चौकीदार नहीं होने के कारण दो बार इस आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी हो चुकी है। सभी शिक्षकों से आग्रह किया गया के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन शैली पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर साला प्रभारी बंदना पटेल, बंदना द्विवेदी रीटा जाटव, प्रतिभा शर्मा नईम खान सहित कई छात्राएं उपस्थित रही।