रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
कर्नाटक राज्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल संगठन को बैन करने को लेकर संपूर्ण भारत में बजरंग दल द्वारा आज हनुमत शक्ति जागरण हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जानकारी देते हुए जिला भोजपुर के प्रचार प्रसार प्रमुख रामभरोस विश्वकर्मा ने बताया कि मंडीदीप नगर के वार्ड नंबर 12 में स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत धर्म प्रसार सह संजीव पटेरिया जी द्वारा बताया की बजरंग दल संगठन को कर्नाटक सरकार द्वारा बैन करने को लेकर आज पूरे देश में हनुमत शक्ति जागरण हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसमें बड़ी संख्या में जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे