Let’s travel together.

कांग्रेस में महिला नेत्री के अपमान को भाजपा ने बना लिया मुद्दा

0 154

 

– शिवपुरी में नारी सम्मान कार्यक्रम के दौरान महिला पार्षद के अपमान के मामले ने तूल पकड़ा

– भाजपा मीडिया प्रभारी और महामंत्री ने ट्वीट कर कमलनाथ पर साधा निशाना

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में नारी सम्मान कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की महिला पार्षद के अपमान का मामला तूल पकड़ गया है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस नेता कमलनाथ पर तंज कसा है। कांग्रेस की महिला पार्षद के साथ हुए अपमान के मामले को भाजपा ने तूल देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए उठाया है। मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस मामले में कांग्रेस महिला पार्षद द्वारा दिए गए वक्तव्य के वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस की महिला पार्षद अपने साथ हुए अपमानजनक व्यवहार के मामले को उठा रही हैं। भाजपा नेताओं द्वारा शिवपुरी की महिला कांग्रेस पार्षद के वीडियो को ट्वीट किया जा रहा है। ट्वीट में भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस के नारी सम्मान की हकीकत बता दी शिवपुरी के कांग्रेसी पार्षद मोनिका सीटू सरैया ने। इसके अलावा भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि लॉन्च होते ही खुली, कांग्रेस नारी सम्मान की पोल। हुआ साबित कि झूठे ही थे, कमलनाथ जी के बोल। कांग्रेस की पार्षद का कांग्रेस नेताओं ने ही किया अपमान। क्या यही है कांग्रेस का नारी सम्मान। भाजपा नेताओं ने इस मामले को तूल देते हुए सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है।

नारी सम्मान में महिला नेत्री आपस में भिड़ गईं थीं-

मंगलवार को कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान फार्म भरने को लेकर बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा प्रभारी रश्मि पवार और महिला कांग्रेस पार्षद मोनिका सीटू सरैया के बीच विवाद हो गया था। इन दोनों महिला नेताओं के बीच कहासुनी हुई। इस विवाद में कांग्रेस पार्षद मोनिका सरैया के पति सीटू सरैया भी बीच में आ गए और उन्होंने विधानसभा प्रभारी रश्मि पवार को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। महिला पार्षद मोनिका सरैया और सीटू सरैया का आरोप था कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। महिला कांग्रेस पार्षद मोनिका सरैया ने आरोप लगाया था कि उन्हें मंच पर पहले बिठाया गया बाद में उठा दिया गया। उन्होंने सीधे तौर पर रश्मि पवार पर अपमान के आरोप लगाए थे। विवाद का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और अब भाजपा भी इस मामले में कांगे्रस पर निशाना साध रही है।

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ती जा रही गुटबाजी-

शिवपुरी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी बढ़ती जा रही है। यहां पर पूर्व में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा हुआ करते थे। इन्हें हटाकर के अब नया जिलाध्यक्ष ग्रामीण विजय सिंह चौहान को बनाया गया है। इन दोनों नेताओं में भी कार्यकारिणी गठन को लेकर विवाद हुआ। पहले कार्यकारिणी घोषित होने के बाद होल्ड करनी पड़ी। बाद में श्रीप्रकाश शर्मा जिन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाकर शहर कांग्रेस का जिम्मा दिया गया है इन्होंने अलग से शहर की कार्यकारिणी घोषित की। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए विजय सिंह चौहान ने अपनी अलग कार्यकारिणी बनाई। शिवपुरी की कांग्रेस में इस समय गुटबाजी हावी है। सिंधिया के पार्टी छोड़े जाने के बाद भी यह गुटबंदी खत्म नहीं हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811