Let’s travel together.

7 दिन पहले शमशाबाद में मिली लाश के हत्यारों का खुलासा

0 165

ऑनर किलिंग का था मामला सुपारी देकर करवाई थी हत्या

विदिशा से तोरणसिंह शिल्पकार

24 तारीख को शमशाबाद क्षेत्र में एक भोपाल निवासी युवक की लाश पुलिस को मिली थी… उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी… पुलिस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुटी थी… 7 दिन की कड़ी पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया… जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एसपी मोनिका शुक्ला ने खुलासा किया है….. उन्होंने बताया कि मृतक राजू राजपूत भोपाल के छोला में रहता है ऑटो के जरिए करोंद मंडी से फल लेकर सिरोंज में बेचने आता था… उसी दौरान 23 तारीख को भोपाल के ही शातिर अपराधी फरहान और शाकिर ने 23 तारीख को राजू राजपूत को शमशाबाद थाना क्षेत्र मे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था…. एसपी ने बताया कि यह हत्या भोपाल के मोहम्मद आसिफ द्वारा सुपारी देकर करवाई गई है… गहन पूछताछ में मालूम हुआ कि मृतक की बहन से मोहम्मद आसिफ शादी करना चाहता था… जो राजू राजपूत को मंजूर नहीं उसे रास्ते से हटाने के लिए ऑनर किलिंग का रास्ता अपनाया गया… पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है…. एसपी ने कहा कि 1 महीने के भीतर चालान पेश कर आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करवाने का प्रयास करेंगे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811