Let’s travel together.

सरकारी बेटा बता कर आदिवासी की 8 बीघा भूमि से फसल काट ले गया दबंग

0 166

सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैनको सुनाई आपबीती

आदिवासी हरज्ञान ने प्रशासन से लगाए जमीन वापस दिलाने की गुहार

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना अंतर्गत ग्राम बनेहरा खुर्द में आदिवासी की जबरन बटाई कर 8 बीघा भूमि पर खड़ी फसल हड़पने और बटाई का हिस्सा ना देने को लेकर वृद्ध आदिवासी ने सहरिया क्रांति संयोजक को अपनी व्यथा सुनाई जिस पर सहरिया क्रांति ने प्रशासन से कार्रवाई की अपील की है ।
सहरिया क्रांति सदस्यों के साथ ग्राम बनेहरा खुर्द निवासी हरज्ञान आदिवासी ने प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि गांव का राजू रावत सरकारी दस्तावेजों में खुद को उसका बेटा बता कर पूरी फसल काट ले गया । पहले तो 3 साल पूर्व राजू रावत ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उसकी खेती ले ली और फिर जब उसने फसल में अपना हिस्सा मांगा तो हरज्ञान आदिवासी को राजू रावत ने यह कहकर बरगलाने का प्रयास किया कि कागजों में उसने उसे गोद लिया है, इसलिए सरकारी दस्तावेजों में वह उसका बेटा है जिसके चलते खेती पर उसका अधिकार है।
गरीब बुजुर्ग हरज्ञान आदिवासी का कहना है कि राजू रावत का उससे कोई नाता रिश्ता ना तो था और ना है वह उससे कोई संपर्क भी नहीं रखना चाहता फिर भी दबंगई दिखा कर उसकी 8 बीघा भूमि को जबरन अपने कब्जे में लेकर खेती कर रहा है और उसे एक दाना भी नसीब नहीं हो पा रहा।
हरज्ञान आदिवासी की बीमार पत्नी है उनके कोई औलाद भी नहीं है।हरज्ञान ने बताया कि उसकी 8 बीघा भूमि पर 3 वर्ष पूर्व राजू रावत निवासी माता का बिलबरा थाना बैराड़ ने जबरन बटाई पर कृषि कार्य शुरू कर दिया था और यहां तक कहा था कि आधी फसल वह हरज्ञान को देता रहेगा लेकिन बदले में ना तो फसल दे रहा और ना ही भूमि पर कब्जा छोड़ रहा। खुद को जबरन कागजों में
हर ज्ञान का बेटा होने की बात कहता है। गत रोज राजू रावत ने हरज्ञान आदिवासी को बुरी तरह धमकाते हुए यहां तक कह डाला कि जमीन पर पैर रखा तो जान से खत्म कर दूंगा। हरज्ञान ने प्रशासन से राजू रावत के चंगुल से कृषि भूमि वापस दिलाने और राजू रावत के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की गुहार लगाई है। हर ज्ञान का कहना है कि उसके जीवन यापन का एकमात्र जरिया यही कृषि भूमि है जिस पर वह एक दाना भी अपने उपयोग के लिए नहीं ले पा रहा और उसके भूखे मरने की नौबत आ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811