Let’s travel together.

खपत से अधिक बिजली के बिलों से उपभोक्ता परेशान,पीड़ित परिवारो की सुध लेने पहुंचे कांग्रेसी

0 755

बक्सवाहा/छतरपुर से अभिषेक असाटी

बिजली विभाग में चल रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जनप्रतिनिधियों के निर्देशों के बाद भी बिजली विभाग के जेई प्रदीप पटेल की कार्यशैली मैं कोई बदलाव नहीं आया लगातार इनके द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को खपत से अधिक के बिजली बिल थमा कर प्रताड़ित करने के मामले सामने आ रहे हैं

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि उनके पास रोजाना ऎसे कई उपभोक्ता पहुंच रहे है जिनको खपत से अधिक बिजली के बिल थमाये जा रहे हैं बही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय दुबे ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके घर पहुंच कर मौके का मुआयना भी किया जिसमें माधव खंगार ने बताया कि बह अपने सात लोगों के परिवार में काम करने वाला इकलौता व्यक्ति है वह अपनी पांच बेटियों और पत्नी का भरण पोषण मजदूरी के माध्यम से करता है इसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है इस माह उसे₹5000 रुपये का बिजली बिल थमाया गया है जिसमें पीड़ित परिवार का कहना है बिल में चढ़ी रीडिंग से मीटर की रीडिंग काफी कम है इस बात से मैंने विद्युत कर्मचारियों को अवगत भी कराया है लेकिन बिजली विभाग अपनी जिद पर अड़ी है अभी हाल ही में उनके द्वारा मुझे एक नोटिस भी जारी किया गया है बिल ना जमा करने की स्थिति में मेरी झोपड़ी का सामान कुर्क कर बिजली बिल की भरपाई करने की धमकी विधुत कर्मचारियों द्वारा दी जा रही है
वही वार्ड नं 10 निवाशी बाबू खंगार भी खपत से अधिक के बिजली बिल से परेशान है बाबू खंगार का कहना है कि मुझे 3000 रुपये का बिल दिया गया है मेरे घर पर इतने बिजली उपकरण नही है बिधुत विभाग चेक कर ले मुझे भी बिजली विभाग द्वारा नोटिस दिया गया है और बिल जमा न करने की स्थिति में केश बनाकर जेल भेजने तक कि बात विधुत विभाग कर्मचारियों द्वारा की गई है में इतना भारी भरकम बिल जमा करने की स्थिति में नही हु नोटिश मिलने के बाद से ही पूरा परिवार में भय ब्याप्त है।

दलित परिवार का मामला भी आया था सामने

अभी हाल ही में बक्सवाहा के वार्ड नंबर 15 निवासी कुंदन लाल अहिरवार को खपत से अधिक बिजली का बिल विद्युत मंडल द्वारा थमाया गया था बिजली बिल सुधारबाने के लिए उपभोक्ता द्वारा बिजली विभाग की सैकड़ों चक्कर लगाए गए लेकिन ब्रद्ध उपभोक्ता की बिजली विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई थी

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय दुबे का कहना है कि बिजली विभाग से प्रताड़ित उपभोक्ताओं की शिकायतें मुझे रोज प्राप्त हो रही है नगर एवं क्षेत्र में ऐसे हजारों उपभोक्ता है जो विद्युत विभाग के तानाशाही रवैए से खासे परेशान हैं यदि जल्द से जल्द ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को यहां से हटाया नहीं गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811