Let’s travel together.

बिहार में जातीय जनगणना पर पटना HC की रोक

87

पटना हाई कोर्ट ने गुरुवार को जाति आधारित जनगणना पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने यह फैसला जाति आधारित जनगणना को चुनौती देने वाली लोकहित याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद सुनाया है। अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। हाई कोर्ट का यह आदेश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

पटना हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जाति आधारित जनगणना पर अगले आदेश तक के लिए तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना के तहत अब तक जुटाए गए डेटा को शेयर करने और इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी लगा दी है। पटना हाई कोर्ट का यह अंतरिम आदेश है।

हाई कोर्ट ने इससे एक दिन पहले ही यानी बुधवार को जाति आधारित जनगणना के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता पीके शाही ने अदालत को बताया था कि दोनों सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जाति आधारित गणना कराने का निर्णय लिया गया था। यह राज्य सरकार का नीतिगत निर्णय है। इसके लिए बजटीय प्रावधान भी किया गया है। इसके लिए आकस्मिक निधि से पैसे की निकासी नहीं की गई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811