Let’s travel together.

प्रशासनिक संकुल भवन के कार्यालयों में कलेक्टर को 97 कर्मचारी मिले नदारद

0 104

आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

कोठी महल स्थित नए प्रशासनिक संकुल भवन में तहसील , एसडीएम एवं अन्य विभागों के कार्यालय लगते हैं । कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने संकुल में जाकर तहसील , एसडीएम ,पेंशन एवं अन्य विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 97 कर्मचारी कार्यालय में नदारत थे ।सभी के आधे दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि सुबह 10:00 बजे कार्यालय खुलने के समय पर ही सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित मिले।उन्होंने कहा है कि न केवल प्रशासनिक संकुल बल्कि अन्य कार्यालयों में भी जाकर वे औचक निरीक्षण करेंगे व कार्यस्थल पर नहीं मिलने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे ।निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर मृणाल मीना एसडीएम संजीव साहू , राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811