Let’s travel together.

बनगवां में अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

0 136

सड़क पर बनाए गए पक्के मकान काे ताेड़ा, बागड़ काे भी सख्ती से हटवाया

शिवलाल यादव रायसेन

जिला मुख्यालय के समीप ग्राम वनगवां में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवा दिया। गांव की सड़क पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा था। इसकी शिकायत भी प्रशासन से की गई थी। प्रशासनिक अधिकारी अतिक्रमण हटवाने के लिए गांव में पहुंचे।इस दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से पक्के निर्माण कार्यों को तुड़वा दिया गया। इसके साथ ही मार्ग में आ रहे घरों और खेतों की बागड़ भी हटवा दिया गया। कुछ लोगों ने विरोध भी किया।लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
गांव के ओम गौर, अमान, कपिल पटेल, राजू गौर बाबा भारती एवं कैलाश चक्रवर्ती ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। इन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व अफसरों ने ब नोटिस भी दिए गए थे। लेकिन उन्होंने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए तो प्रशासनिक अमला उसे हटवाने के लिए गांव पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में यह पक्के निर्माण सख्ती के साथ तोड़ दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811