Let’s travel together.

बेटियों के उज्जलव भविष्य की आधारशिला है लाड़ली लक्ष्मी योजना- सुरेंद्र पटवा

0 123

 

लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रदान किए प्रमाण पत्र,लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सम्पन्न

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

सामुदायिक भवन में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा द्वारा कन्यापूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका विपिन भार्गव, एसडीएम प्रमोद गुर्जर भी उपस्थित रहे । लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के प्रारंभ में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र पटवा ने उपस्थित लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के प्रति सामाजिक सोच को बदला है। अब बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझा जाता है। बेटी के जन्म लेने पर खुशियां मनाई जाती हैं, सब कहते हैं लक्ष्मी आई है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका को कक्षा 6 वीं में दो हजार रू, कक्षा 9 वीं में चार हजार रू, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में प्रवेश 06-06 हजार रू की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। बालिका की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने पर एक लाख रू की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों और सरकारी नौकरियों में किए गए आरक्षण के प्रावधान से प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हुई हैं। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष पुष्पा प्रेम शंकर साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उषा भार्गव, जिला मंत्री प्रेम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल महामंत्री अमित जैन, सहित महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर सहित अन्य लोग मौजूद रहे !

राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का देखा सीधा प्रसारण

कार्यक्रम स्थल पर विधायक सुरेंद्र पटवा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा लाड़ली बालिकाओं द्वारा भोपाल में मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811