Let’s travel together.

कलेक्टर के सख्त निर्देश आरा मशीन और टिंबर मर्चेंट को 2 महीने के भीतर खाली करनी होगी जगह

0 94

नगर निगम आयुक्त द्वारा सभी को एक सप्ताह में नोटिस जारी किया जायेगा

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

कलेक्टर आशीष सिंह ने आरा मशीन संचालकों और टिंबर मर्चेंट के प्रतिनिधियों से बैठक की और सभी को निर्देश दिए हैं कि 2 महीने में जगह को खाली कर दें । कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि शहर को व्यवस्थित करने और मेट्रो के लिए भी जगह को आवश्यकता है, शहर को सही और सुरक्षित रखने के साथ सुविधाजनक यातायात शहर के लिय ऑक्सीजन का काम करते है। आप सभी जिम्मेदार नागरिक है। इसके लिए जरूरी है की आप भी अपनी जिम्मेदारी समझे और आवंटित जगह पर व्यवसाय को शिफ्ट कर ले।
2 महीने के समय में आप उक्त जगह को खाली कर दें और अपने आरा मशीन और टिंबर का व्यापार अगरिया छापर में जहां पर फर्नीचर क्लस्टर बन रहा है स्थापित करें । वहां सभी लोगों को जगह देने का प्रस्ताव दिया जा चुका है। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही और देरी नहीं होगी ।
इसी के साथ कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम आयुक्त को इन सभी को एक सप्ताह में नोटिस जारी कर जगह खाली करने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए है। दो महीने में यदि लगता है कि किसी व्यक्ति द्वारा जगह खाली करने में आनाकानी की जा रही है तो उसके लिए नगर निगम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
आरा मशीन संचालक और टिंबर मर्चेंट की बैठक में नगर निगम आयुक्त , एसडीएम उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811