Let’s travel together.

कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ने ज्योतिरादित्य पर कसा तंज, कहा- सिंधिया अपने साथ ले गए कांग्रेस की गुटबाजी

0 78

 

– पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है

– ज्योतिरादित्य पर साधा निशाना बोले- पहले महल कांग्रेस चलाते थे अब महल भाजपा चला रहे हैं सिंधिया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए श्रीप्रकाश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। सोमवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़े जाने के बाद उन्हीं के साथ यह गुटबाजी चली गई है।
श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि पहले कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया महल कांग्रेस चलाते थे अब वह महल भाजपा चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जयोतिरादित्य सिंधिया उन्हीं लोगों को आगे बढ़ाते थे जो उन्हें मानते थे। कांग्रेस में पहले एक लाइन का प्रस्ताव प्रस्ताव पास कर दिया जाता था जिसमें सारी जिम्मेदारी महाराज पर ही तय कर दी जाती थी। उन्होंने साफ कहा कि अब कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है जो गुटबाजी थी वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ चली गई है।
अब कांग्रेस में एक ही गुट और वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह। कांग्रेस में अब कोई कंपटीशन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा में गुटबाजी बढ़ गई है। अब भाजपा में नाराज भाजपा, शिवराज भाजपा और महाराज भाजपा तीन गुट बन गए हैं।
सोमवार को कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी और शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस घोषणा में जम्बो कार्यकारिणी बनाई गई है जिसमें कांग्रेस के अधिकतर सभी नेताओं को तवज्जो दी गई है। इसी कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर के सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय सिंह चौहान भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811