Let’s travel together.

सत्य के साथ आचरण की पवित्रता ही सत्संग श्रवण की सार्थकता है- मानस केसरी

0 390

श्री राम जी बाबा की साधना स्थली पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची मानस यात्रा

उदयपुरा रायसेन।जनमानस में व्याप्त वातावरण अशुद्धि के, निवारण हेतु, सत्संग, सेवा, सुमिरन के माध्यम से जनमानस में वातावरण शुद्धिकरण का एक श्रेष्ठ भाव के साथ चल रही मानस यात्रा श्री राम जी बाबा की साधना स्थली पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंची जहां सत्संग सभा आयोजित की गई, जिसमें अयोध्या धाम से पधारे श्री गणेशपीठाधीश्वर रामलखन दास मानस केसरी ने रामचरितमानस के माध्यम से बताया कि सत्य का संघ एवं उसे आचरण में लाना ही सत्संग है, और यही सत्य का संग राम कथा श्रवण की सार्थकता हे।

सत्संग सभा में मानस के कवि वंदना, श्री सीताराम धाम पारिकर वंदना, प्रसंग पर धर्माधिकारी राजेंद्र शास्त्री मानस आचार्य सुरेंद्र शास्त्री, कोमल प्रसाद शास्त्री, अमरनाथ बिल्थरिया नरहरी प्रसाद तिवारी, हरिदास संगीताचारी, योगेश पांडे ने सुंदर विचार प्रस्तुत किये, यात्रा संयोजक चतुरनारायण रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र के विद्वानों एवं वरिष्ठ जनों ने सत्संग के माध्यम से हाल ही में दिवंगत क्षेत्रीय मानस पुराण प्रवक्ता राजेंद्र शास्त्री चौरास वालों के सहजता, सरलता, एवं मिलन शील व्यवहार के साथ सनातन संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण करते हुए क्षेत्र को हुई अपूरणीय छति पर दुख प्रकट करते हुए, भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई, मानस ग्रंथ मंगल आरती में राम जानकी मंदिर महंत कोठारी जी, राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी, पेंशनर संघ संयोजक गोपाल वर्मा, कुलदीप बिश्नोई, चंद्रशेखर अधिवक्ता, अरुण उदेनिया,फूलसिंह धाकड़, वीरेंद्र पटेल, मानसिंह राजपूत, राजकिशोर कौरव, तीरथ तिवारी, यशवंत दुबे, ओंकार सिंह, रामबाबू, प्रहलाद सिंह, राधेश्याम पूर्व शिक्षक, नर्मदा प्रसाद, डीपी पाठक प्रताप लोधी, मदन मेहरा, सहित मानस प्रेमी श्रोताओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811