Let’s travel together.

500 लोगो के साथ सुनी मन की बात,अंजय शुक्ला बोले- मन की बात कार्यक्रम महज रेडियो नहीं, विश्व का पावरफुल टूल

0 152

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता सराहनीय

सुरेन्द्र जैन धरसींवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कूकेरा पहुंचे.प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए ग्राम पंचायत कूकेरा धरसींवा मंडल के बूथ क्रमांक 10 मे लाइव स्क्रीनिंग की गई जिसमे अंजय शुक्ला ने 500 लोगो के साथ मन की बात सुनी.शुक्ला ने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक है। इसके माध्य्म से स्वछता का संदेश जन जन को दिया गया। महात्मा गांधी के 100 वे जयंती पर ओपन डेफिकेशन फ्री इंडिया का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे स्वछता को जनांदोलन बनाया गया। बेटी बचाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही। आज 2023 में 100 वा एपिसोड भी संपन्न हुआ है और आगे अभी यात्रा जारी है। हालांकि, शुरुआत में कार्यक्रम की आलोचना की गई लेकिन आज पूरा विश्व कार्यक्रम से प्रेरणा दे रहा है। यह कार्यक्रम देश की भलाई और देश को आगे ले जाने के लिए जनांदोलन बन रहा है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही।

पीएम के कार्यक्रम की पहुंच जन-जन तक है। इसके हर एपिसोड के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया है।जिसमे बेटी बचाओ, पर्यटन, स्वछता, ई वेस्ट, पौधरोपण, लोकल टू वोकल आदि पहल से सकारात्मक संदेश लोगों तक पहुंचा है। कोरोना के निराशा काल मे आशा का सन्देश दिया। लोगों को पॉजिटिव फील कराया। शुक्ला ने कहा की प्रधानमंत्री को ये हक हासिल है कि जन जन तक अपनी बातों को और सरकार द्वारा किए गए कामों को पहुंचाए। इसी तरह जनता का अधिकार बनता है कि अपने प्रधानमंत्री के विचारों को सुनें और समझें, प्रधानमंत्री ने दिल को छू लेने वाली बातें कही है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भारत के विभिन्न हिस्सों में समाजिक कार्य में लगे हुए छोटे छोटे लोगों की सराहना की है। समाजिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा और हौसला अफजाई हुई है। दूसरे लोगों को भी अच्छे काम करने की प्रेरणा मिली।

इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार वर्मा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ला सरपंच श्री सोहन साहू ,युवा मोर्चा मंत्री मोहन सेन , पार्वती साहू, केदार वर्मा, भगवती साहू, कामता साहू,राकेश पटेल, व समस्त ग्रामवासी सहित क्षेत्र के भाजपा नेता उपस्थित रहें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811