Let’s travel together.

प्रसिद्ध लेखक प्रमोद भार्गव को मिला उपन्यास व कहानी लेखन पर डॉ सरोजिनी कुलश्रेष्ठ सम्मान

0 127

मध्यप्रदेश लेखक संघ का है सम्मान

– भोपाल में दिया गया सम्मान

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार प्रमोद भार्गव को उपन्यास एवं कहानी लेखन के क्षेत्र में डॉ सरोजिनी कुलश्रेष्ठ सम्मान मानस भवन के सभागार ,भोपाल में दिया गया। मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा प्रतिवर्ष यह सम्मान ऐसे लेखक को दिया जाता है, जिसने उपन्यास और कहानी लेखन के क्षेत्र में देश में अपनी विशेष पहचान व प्रतिष्ठा बनाकर प्रदेश की माटी के गौरव को बढ़ाया हो।इस नाते प्रमोद भार्गव का उपन्यास “दशावतार” बहुचर्चित हुआ है। जल्दी ही यह उपन्यास अंग्रेजी में भी आ रहा है। उन्हें इस सम्मान से विभूषित प्रसिद्ध पत्रकार एवं पद्मश्री श्री विजयदत्त श्रीधर, लेखक मनोज श्रीवास्तव एवं मध्यप्रदेश लेखक संघ के अध्यक्ष श्री रामवल्लभ आचार्य के कर कमलों द्वारा दिया गया। कहानी लेखन के क्षेत्र में भार्गव का अपना अलग स्थान है ,लौटते हुए और मुक्त होती औरत उनके चर्चित कहानी संग्रह हैं।अपनी कहानियों में भार्गव ने अनेक ऐसी वर्जनाओं और कुरीतियों पर प्रहार किया है,जो समाज को जड़ बना रही हैं।भार्गव का एक अन्य कहानी संग्रह शपथ पत्र भी चर्चा में रहा है। दशावतार उपन्यास के अलावा उनके ‘प्यास भर पानी’,’नौकरी’ और ‘अनंग अवतार में चार्वाक’ भी हैं। एक बाल उपन्यास “शहीद बालक” भी प्रकाशित हुआ है।उनकी अन्य पुस्तकों में ‘भाषा और भाषाई शिक्षा के बुनियादी सवाल’ ,’1857 का लोकसंग्राम और रानी लक्ष्मीबाई’, ‘आम आदमी और आर्थिक विकास’, ‘पानी में प्रदूषण’, ‘पर्यावरण में प्रदूषण’ और ‘सहरिया आदिवादी : जीवन और संस्कृति’ प्रमुख पुस्तकें हैं। साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा सम्मान मिल चुके हैं। हिंदी के सभी प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित लेखन में निरंतरता आज भी बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811