Let’s travel together.

खेत के कुएं में नहाते समय बालक की डूबने से मौत

0 170

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
अपने पिता के खेत पर तीन दोस्तों के साथ गया एक 15 वर्षीय बालक की पड़ोसी के खेत में बने कुएं में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ग्राम ध्वाज में राजेश साहू का एक 15 वर्षीय पुत्र मोतीलाल साहू अपने तीन दोस्तों के साथ पिता के खेत पर घूमते हुए पहुंचा और पास में तुलसीराम पिता गोरेलाल के खेत में बने कुएं पर सभी दोस्तों के साथ नहाने पहुंच गया और सभी कुएं में उतर कर नहाने लगे। इस बीच मोतीलाल गहरे पानी में चला गया ओर डूब गया। साथ नहाने वाले दोस्तों को उसके डूबने की भनक नहीं लगी और वो नहाकर अपने -अपने घर पहुंच गए। करीब दो घण्टे तक जब मोतीलाल घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। साथ जाने वाले दोस्तों से भी पूंछा जिन्होंने अनभिज्ञता प्रकट की । परिजन एवं गांव वाले खोजते हुए कुएं पर पहुंचे तो वहां उसकी चप्पल ओर कपड़े एक तरफ रखे हुए दिखने पर आशंकित लोगों ने कुएं के अंदर गांव के एक लड़के को उतार कर खोजबीन शुरू कराई।
कुएं की तलहटी से उतरे गोताखोर लड़के ने बालक को खोज लिया और ऊपर लेकर आया।
डायल 112 को मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत मृत बालक मोतीलाल साहू का पीएम कराने मरचुरी कक्ष लेकर आए।पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811