Let’s travel together.

पति की जीत में पत्नियों ने निभाई अहम भूमिका

0 144

–साधना सिंह ने बुधनी मे सभाली थी चुनाव की कमान

विधायक सुदेश राय की पत्नी अरुणा राय शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक जगह किया दौरा

अनुराग शर्मा सीहोर
सबसे हाईप्रोफाइल जिला सीहोर की चारों ही विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है. सीहोर जिला हाईप्रोफाइल इसलिए क्योंकि यह सीएम शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है. जिले की चारों ही. विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत में उनकी पत्नियां भी असली शिल्पकार साबित हुईं हैं. बुधनी विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान एक दिन भी नहीं पहुंचे, जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने यहां प्रचार का जिम्मा संभाला.

इसी तरह सीहोर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रहे सुदेश राय की पत्नी अरुणा राय प्रचार प्रसार के दौरान विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव पहुंची और पति सुदेश राय के लिए वोट की अपील की. 3 तारीख को जब वोटिंग थी तब विधायक सुदेश राय की पत्नी अरुणा राय भूखे प्यासे भगवान के मंदिर में सुबह 7:00 बजे से बैठी और जीत की आराधना की शाम को 5:00 बजे तक भगवान की आराधना करती रही तब विधायक सुदेश राय की जीत का जब पता पड़ा तो खुशी से फुले समय नहीं रही उनकी आंखों में फूट फूट के आंसू निकलने लगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |     हाई स्कूल में वरिष्ठजनों ने दी साक्षरता की परीक्षा, फूलमालाओं से किया सम्मान; स्नेहभोज भी आयोजित     |     सनातन धर्म और गौ रक्षा का संदेश लेकर निकले दो युवा, 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले     |     उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811