Let’s travel together.

आज शुरू दिन ही लक्ष्य के करीब पहुंचा पोलियो अभियान

0 291

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के लिए दो बूंद जीवन की पोलियो अभियान का शुभारंभ सांची स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य विकास खंड चिकित्सा अधिकारी ने पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो दवा पिलाकर किया इस अवसर पर अस्पताल के सभी डाक्टर नर्स सहित स्टाफ उपस्थित थे इसके बाद उन्होंने ग्रामों का दौरा कर अभियान की जानकारी ली ।
जानकारी के अनुसार आज से शुरू दो बूंद जीवन की पोलियो दवा पिलाने का अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके राय ने शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को दवा पिलाकर किया इस अवसर पर अस्पताल के डाक्टरों सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहा । इस अवसर पर डा राय ने इस अभियान में बी टीम व सी टीम गठित की बी टीम में 106 तथा सी टीम में 124 की बनाई गई जो अस्पताल क्षेत्रांतर्गत जोरशोर से दवा पिलाने रवाना हुई इस अभियान की कमान सम्हालने 460 वेक्सीनेटर 33 सुपर वाइजर को तैनात किया गया था इस पोलियो अभियान का तीन दिन में 26 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था।

आज से क्षेत्र भर में सुबह से ही पोलियो अभियान में तेजी दिखाई दी इस अभियान के अंतर्गत पोलियो बूथ अस्पताल स्तूप रेलवे स्टेशन बस स्टैंड मुख्य चोराहे जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में बनाये गये थे जिसमें पांच साल के बच्चों को दवा पिलाई गई इन पोलियो बूथों को की जांच स्वयं मु,चि,अ ,डा राय ने की इस के बाद उन्होंने ग्रामों में भी पहुंच कर बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई इतना ही नहीं डा राय दीवानगंज क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में ईंट भट्ठे खदानों पर पहुंच कर बच्चों को दवा पिलाई गई । इसके बाद दूसरे दिन यह टीम घर घर पहुंच कर शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को दवा पिलाने का अभियान चलायेगी इस अवसर पर वि,खंड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके राय ने बताया कि आज सुबह से ही दो बूंद जिंदगी की पोलियो अभियान की शुरुआत हुई इसमें लोगों ने अपने बच्चों को बूथों पर पहुंच कर दवा पिलाई तथा हमने क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण अंचलों में पहुंच कर अभियान की जानकारी ली तथा लोगों से अपील की अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर लेजाकर आवश्यक रूप से पोलियो दवा पिलाये । उन्होंने बताया कि दिन में तीन बजे तक हमने लगभग 19 हजार बच्चों को दवा पिलाकर 80-85% सफलता प्राप्त कर ली ही तथा शाम होने तक हमारा आंकड़ा और बढ़ जाएगा हमें तीन दिन का लक्ष्य 26 हजार का दवा पिलाने का तीन दिन का दिया गया था पहले दिन ही हम अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हुए हैं हम लोगों से अपील करते हैं जिन बच्चों को दवा नहीं पिलाई गई है वह अस्पताल पहुंचकर तथा जो टीम घर घर पहुंच रही है दवा अवश्य पिलाने में सहयोग करें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811