इंदौर। सनावदिया में सस्टेनेबल डेवलपमेंट सप्ताह का शुभारंभ सोलर कूकिंग फूड फेस्टिवल से हुआ। इस दौरान लगभग 40 लोगों ने इसमें भाग लेकर सोलर कूकिंग की। सभी ने सोलर कूकर में 20 तरह की डिशेज बनाई। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से क्लीन और ग्रीन फ्यूल से सस्टेनिबिलिटी का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर डा. इलैया राजा टी भी शामिल हुए। उन्होंने समीर शर्मा और उनके साथियों द्वारा सेंव-टमाटर की सब्जी सोलर पर बनाते देखकर कहा- यह तो इंदौर की आत्मा है, और इसे भी सोलर से सस्टेनेबल बना लिया इंदौरियों ने।उन्होंने सोलर कूकर के प्रदर्शन और उस पर बने खाने को देखा और इससे तैयार भोजन भी किया। बता दें कि डा. जनक पलटा मगिलिगन हर वर्ष ससटेनेबल डेवलेपमेंट सप्ताह आयोजित करती हैं। इस अवसर पर डा. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. रामदास अतराम और देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. रेणु जैन भी मौजूद थीं।
सभी प्रतिभागियों ने बनाए स्वादिष्ट व्यंजन
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। इसमें अमित नायक ने सेंव-टमाटर की सब्जी बनाई तो सुरेखा सोनवाने ने मिलेट खिचड़ी। इसके अलावा रवि पोरवाल ने मिलेट से बने उपमा, खिचड़ी और प्रेम जोशी ने दाल ढोकली बनाई। इंदौर वाले ग्रुप की एडमिन और समाजसेवी शालिनी शर्मा ने वेज पुलाव बनाए, तो बरखा रहेजा ने कोकी और जितेंद्र ने गिलकी की सब्जी बनाई। वहीं, नंदा राजेन्द्र ने गुड़वाले चावल बनाए। साथ ही माला पंजाबी ने किनोवा और योगेंद्र कैंप ने बिसेबेली भर और सांभर बनाया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.