Let’s travel together.

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 3 माह का सश्रम कारावस एवं जुर्माना

0 165

रायसेन। न्यायिक मजिस्ट्रेेट प्रथम श्रेणी, जिला रायसेन द्वारा निर्णय पारित करते हुए अनस खाँ आ. अनवर खॉं उम्र 25 वर्ष निवासी हटोर मोहल्ला, जिला रायसेन को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 3 माह का सश्रम कारावास व पांच सौ रुपए अर्थदण्ड, की सजा सुनाई गई।
इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य की ओर से श्रीमती किरण नंद किशोर , सहा. जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला रायसेन ने पैरवी की।
19 दिसम्बर19 को दोपहर फरियादी का भाई उसकी मौसी के घर से थोड़ी दूरी पर हटोर मोहल्ला रायसेन में मैदान पर खड़ा था। तभी आरोपी आया और फरियादी के छोटे भाई को गंदी-गंदी गालियॉं देने लगा एवं हाथ में रखे डण्डे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीडित को चिकित्सालय जिला रायसेन लाया गया।
फरियादी ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली जिला रायसेन में धारा 294, 323, 506 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। पूर्ण अनुसंधान पश्चात यह अभियोग पत्र माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला रायसेन में पेश किया गया ।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर
मीडिया प्रभारी जिला जिला लोक अभियोजन कार्यालय रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811