जबलपुर। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में मूल्यांकन के लिए 250 से ज्यादा शिक्षक लगे हुए हैं। अब तक लगभग एक लाख उत्तरपुस्तिका जांची जा चुकी है। इसके अलावा लगभग पौने दो लाख उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन होना बाकी है। पहले जो उत्तरपुस्तिका पहले भेजी थी उनका मूल्यांकन अभी पूरा नहीं हुआ और बोर्ड ने नई उत्तरपुस्तिका भेज दी हैं, जिससे शिक्षकों का काम भी बढ़ गया है।
जानकारी के अनुसार बारहवीं की 118165 कापियां अलग-अलग विषयों की मूल्यांकन के लिए आई हैं, जिनमें से अभी तक 49527 की जांच हो गई है। बारहवीं की उत्तरपुस्तिका जांचने 98 शिक्षक लगाए गए हैं। इसी तरह कक्षा दसवीं की 154362 उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए आई हैं। एमएलबी स्कूल की प्राचार्य और मूल्यांकन समन्वयक प्रभा मिश्रा ने बताया कि मूल्यांकन की गति बढ़ाई गई है ताकि समय पर पूरी प्रक्रिया हो सके।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.