Let’s travel together.

अभिनय मंच द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक गुल्लू मैकेनिक का हुआ मंचन

0 384

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल । लिटिल बैले ट्रूप सभागार में अभिनय मंच के कलाकारों द्वारा हास्य नाटक गुल्लू मैकेनिक का मंचन किया गया वसीम खान द्वारा लिखित एवम निर्देशित नाटक को देखने लगभग 350 नाट्य प्रेमी पहुंचे।

अभिनय मंच के संस्थापक शिखा भारद्वाज एवम अली खान ने बताया कि यह एक प्रायोगिक प्रस्तुति थी जिसमे थियेटर की कई शैलियों के साथ फिल्मी अंदाज में कहानी का ताना बाना बुना है वालीबुड सांग्स, शेरोशायरी, एवम कॉमेडी ने इसे खास बनाया निर्देशक वसीम खान ने बताया कि ये नाटक 14 साल पहले लिखा था आज के परिवेश में परिवर्तित करते हुए नए कलाकारों के साथ इसे करने का प्रयास किया नाटक का मुख्य किरदार चौधरी है जिसके घर के बाथरूम का ए सी खराब हो जाता है उसे ठीक करने के लिए मैकेनिक का इंतजार चलता रहता है और घर में जिसकी भी एंट्री होती है उसे ही मैकेनिक समझ लिया जाता है फिर वास्तविक मैकेनिक के आने पर उसे कोई और समझ लिया जाता है ।

इसी गफलत को पारसी थियेटर की तरह शेरो शायरी करते हुए संवाद तथा फिल्मी गानों पर नृत्य करते हुए युवा कलाकार नाटक को रोचक बनाते हैं मंच पर बॉबी खान, रिया चढ्ढा, जान्हवी राने, दिलीप कुमार सिंह, देवेंद्र चोकीकर, अभिनय सिंह, करनदीप, मार्टिना थापा ने शानदार अभिनय कर दर्शकों से खूब वाह वाही लूटी उल्लेखनीय है अभिनय मंच द्वारा पहली बार नाटक की प्रस्तुति दी गई खचाखच भरे सभागार में थिएटर और फिल्म जगत से जुड़े वरिष्ठ कलाकर भी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811