Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 15 नवम्बर 2022

0 39

- Advertisement -

मेष राशि –किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि -आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। धैर्यशीलता बढ़ाने का प्रयास करें। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग से किसी नए कारोबार में निवेश कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें।

मिथुन राशि -मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति भी होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि -कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि – नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या राशि – मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन भी बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अपनी भावनाओं का वश में रखें। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि –मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवर्तन लाभप्रद रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि –आत्मविश्वास भरपूर रहेगा,परन्तु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु राशि -मन परेशान रहेगा। अपने एवं परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। भवन के साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि –पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के सन्तोषजनक परिणाम मिलेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से व्यवहार ठीक रखें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार विस्तार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि –मन परेशान रहेगा। अपने एवं परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। भवन के साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि –आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मसंयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा।

मीन राशि –दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से सम्मान मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाड़ी नगर में मांगों को लेकर सफाई कर्मी हुए लामबंद अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू     |     रायसेन जिले के सलामतपुर में ब्लाक कांग्रेस की हुई महत्वपूर्ण बैठक     |         |     एनएच 45 पर स्थित ग्राम कोड़ा जमुनिया में लापरवाही पूर्वक चलाने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 2 घायल     |     भोपाल मार्ग चौपड़ा के पास गिट्टी पर बाइक फिसल जाने की वजह से महिला घायल,अस्पताल में चल रहा उपचार     |     यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन     |     गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई     |     बीना नदी में दो बच्चो की डूबने से दर्दनाक मौत     |     FB पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल     |     सदालतपुर हाइवे पर बनी चक्काजाम भी स्थिति,SDM ने संभाली स्थिति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811