Let’s travel together.

देर रात नशे में टावर पर चढ़ा व्यक्ति बड़ी मशक्कत के बाद उतारा

99

इंदौर। शहर के खजराना थाना क्षेत्र के महक वाटिका के सामने रविवार रात में एक व्यक्ति नशे की हालत में मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। जब आसपास के लोगों ने व्यक्ति को टावर पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद पहले उसे समझाइश दी, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था।

कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से व्यक्ति को नीचे उतारा गया और एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार संजय मालवीय ने विवाद के दौरान अपने बेटे को डांट दिया था। इससे नाराज होकर बेटा घर से कहीं चला गया था। इसी से परेशान होकर वह टावर पर चढ़ गया था। संजय ने शराब पी रखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक हेराफेरी के आरोपित गिरफ्तार

भंवरकुआं पुलिस ने ट्रक की हेराफेरी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उन ट्रकों को गायब करवाते थे जो फाइनेंस से खरीदे गए थे। पुलिस ने एक ट्रक को जब्त भी कर लिया है। आरोपित नौकर, चालक व परिचितों के नाम से भी वाहन खरीद कर कबाड़ियों को बेच देते थे। टीआइ शशिकांत चौरसिया के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों का नाम जावेद इशाक निवासी ग्रीन पार्क कालोनी, राजेश पुत्र आनंदीलाल परमार निवासी राजौद, नईम खाजू खान निवासी मदीना नगर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811