रामभरोस विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन
औद्योगिक नगर में भाजपा केे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत किसान मोर्चा मंडल द्वारा रविवार को जन जागरण अभियान एवं नदियों के किनारे पैदल मार्च का कार्यक्रम आयोेजित किया गया। जिसमें नगर में भाजपा किसान मोर्चा ने प्राकृतिक खेती के व्यक्ति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को जन जागरण अभियान चलाया । किसान मोर्चा के मंडल के महामंत्री बहादुर नरवरिया ने बताया कि पार्टी संगठन की योजना के अनुसार सामाजिक न्याय के तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं , इन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं, जिसमें किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया साथ ही इस दौरान नदियों के किनारे पैदल मार्च का का आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, मंडल के महामंत्री अमित जैन व राजेश भंवरे ,मण्डल मंत्री जयसिंह मीना, किसान मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष जगदीश कौरव, सज्जन सिंह पाल, डी.के शर्मा, संजय झबरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।