Let’s travel together.

जिले भर में धूमधाम के साथ मनाया गया पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव

0 217

 

मंदिरों पर भक्तों का लगा जमावड़ा, कहीं प्रसादी का वितरण तो कहीं हुए भंडारे के आयोजन, अखंड रामायण के पाठ

सी एल गौर रायसेन

गुरुवार को मां अंजनी पुत्र पवनसुत हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा प्राचीन चली आ रही परंपरा के अनुसार मंदिरों पर धूमधाम के साथ मनाया गया । इस दौरान भक्तों में श्रद्धा का भाव देखा जा रहा था जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त हैं पूजा अर्चना करने महा आरती में शामिल होने एवं प्रसादी चढाने ग्रहण करने के लिए भक्तों में भारी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा था।

मंदिरों पर सुबह से ही हनुमान जी महाराज का पंडितों द्वारा श्रंगार किया गया, इसके पश्चात महा आरती के आयोजन संपन्न हुए एवं सुंदरकांड पाठ कहीं रामायण अखंड पाठ तो कहीं हनुमान चालीसा के पाठ और सीताराम संकीर्तन की धुन मंदिरों में सुनाई दे रही थी। इस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे भगवान प्रभु श्री राम सीता और उनके भक्त हनुमान जी महाराज इस पावन धरा पर लीला कर रहे हो, चारों तरफ राममय वातावरण देखने को मिल रहा था जय जय सियाराम श्री सीताराम जय हनुमान के जयकारे भी मंदिर स्थलों पर सुनाई दे रहे थे । कुल मिलाकर श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर सनातनीयों में उत्साह देखने को मिल रहा था और भक्त गाना मंदिरों में हनुमान जी महाराज की एक झलक पाने और दर्शन करने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे थे।

जिले के सुप्रसिद्ध राम रसिया दरबार, छिंद वाले दादा का दरबार, गंज बाजार वाले बालाजी मंदिर, गोपालपुर पंचमुखी हनुमान मंदिर, पाटन देव हनुमान मंदिर, बावड़ी पुरा हनुमान मंदिर, चोपड़ा वाले हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर, श्रीरामपुर वाले हनुमान मंदिर आदि सभी हनुमान मंदिरों पर जन्मोत्सव के उपलक्ष में भक्तों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई । इसके अलावा शाम से लेकर देर रात तक फिर श्री हनुमान मंदिरों में भगवान श्री राम के जयकारे और हनुमान जी महाराज के जयकारे महा आरती भजन कीर्तन के कार्यक्रम भी धूमधाम के साथ संपन्न हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811