Let’s travel together.

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अब तक फरार, पुलिस ने 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया

0 158

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन 

गौहरगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात में नामजद आरोपी सलमान उर्फ नजर पिता शाहबुद्दीन मुसलमान अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर है। मामले में पुलिस ने IPC की धारा 65(2), 96, 115(2), 351(3) बीपीए एक्ट 5/6 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राज्य पुलिस महानिदेशक द्वारा 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। जिले की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है!लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम ज़ोन, डीआईजी एवं एसपी रायसेन ने लोगों से अपील की है! कि आरोपी के बारे में किसी भी प्रकार की पुख्ता जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने यह भी कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा सकती है।

इन नंबरों पर दें सूचना

एएसपी रायसेन – 9300436498

एसडीओपी ओबेदुल्लागंज – 9201372884

थाना प्रभारी गौहरगंज – 9977263262

थाना प्रभारी रायसेन – 8131838309

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम – 94253-43017

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम – 94254-74442

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपी को किसी प्रकार की शरण या सहयोग न दें और समाजिक सुरक्षा के हित में उसकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811