मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज नर्मदा फारेस्ट में कई वर्ष पूर्व बनी विशाल हनुमान जी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है आज श्रीहनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि यानी रामनवमी के ठीक छह दिन बाद हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। विश्वभर में ये पर्व हनुमत भक्त धूमधाम से मनाते हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन विधि विधान से महाबली हनुमान की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। हनुमानजी को संकट मोचन कहा जाता है। इनके पथ पर चलने वालों को कोई भी संकट नहीं मिलता है दीवानगंज खेड़ापति हनुमान मंदिर, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, अंबाड़ी के अयोध्या धाम मंदिर, गणेश चौक मंदिर, सेमरा दीवानगंज रेलवे स्टेशन के हनुमान मंदिर पर कई जगह-जगह रामायण पाठ चल रहा है हनुमान जयंती पर कुल्हाड़ीया के रेंज वाले हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा होगा तो वही नर्मदा फारेस्ट दीवानगंज के हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी पर हनुमान जयंती के उपलक्ष पर बाहर से आए हुए कलाकार द्वारा संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन होगा तो वही कन्या भोज का आयोजन रखा गया है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post