भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल में हैं। वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे एयरफोर्स के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य गणमान्य जन ने उनकी आत्मीय अगवानी की। यहां से पीएम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में चल रही तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस कांफ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ आफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान सहित सेना के बड़े अधिकारी शामिल हुए हैं। 30 मार्च को प्रारंभ हुई इस कांफ्रेंस का शनिवार को अंतिम दिन है। सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। अंतिम दिन थलसैनिकों, नौसैनिकों और वायुसैनिकों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी होगी। कमांडर कान्फ्रेंस को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाली चुनौतियों से निपटने अपनी सैन्य तैयारियों से शनिवार को प्रधानमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।