Let’s travel together.

पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खटका मेले का शुभारंभ

0 124

 

– मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने किया शुभारंभ

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पोहरी विधानसभा के ग्राम खटका में माँ ज्‍वालादेवी के भव्‍य मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक व उपाध्‍यक्ष म.प्र पाठ्य पुस्‍तक निगम राज्‍यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने फीता काटकर किया। मेला 31 मार्च 2023 से 4 अप्रैल 2023 तक चलेगा। मेले में भजन, कीर्तन,लीलागोठ कन्‍हैया एवं देवी जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है मेले में दो दिन दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा भव्‍य एवं विराट दंगल की कुश्‍ती की ईनाम 21000/- रू से पुरूस्‍कृत किया जायेगा जिसमें दूर दराज के पहलवान, दिल्‍ली, हरियाणा, राजस्‍थान, पंजाब आदि स्‍थानों के पहलवानों को कमेटी की तरफ से आमंत्रित किया गया है एवं नाल उठाने का भी कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 102 किलो वजन के नाल उठाने वाले पहलवान को 5100/- रू से पुरूस्‍कृत किया जायेगा। जिसको देखने के लिए लोग दूर दराज से लोग पहुँचते है। श्री भारती जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले भारतीय संस्कृति को सहेजने के अलावा समाज के लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं इस मौके पर कमेटी के अध्‍यक्ष के श्री कल्‍याण सिंह यादव,श्री सोवरन धाकड़ सरपंच ग्राम पंचायत खटका , श्री अमरसिंह धाकड़ सरपंच पटेवरी, भाजपा मंडल अध्‍यक्ष श्री शिवकुमार धाकड़, डॉ. मंगलसिंह धाकड़, श्री पिट्टू राम मोगिया, श्री जयप्रकाश चौधरी, श्री पवन धाकड़ आदि उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811