Let’s travel together.

बड़े भाई की हत्‍या के बाद कटर से काटा सिर और पैर, शव को लगाया ठिकाने

113

छत्‍तीसगढ़| छत्‍तीसगढ़ के भिलाई के थाना नंदिनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसनारा में हुए हत्याकांड की गुत्थी को नंदिनी पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपित मृतक का छोटा भाई है। मृतक आदतन शराबी था। शराब के नशे में प्रतिदिन माता-पिता सहित पूरे परिवार को प्रताड़ित करता था। मृतक की प्रताड़ना से तंग आकर छोटे भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के पूर्व दोनों भाइयों ने मिलकर पहले शराब पी। बेसुध हो जाने पर आरोपित छोटे भाई ने कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। नंदिनी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्‍याकांड की गुत्थी सुलझी

दुर्ग पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम अरसनारा में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त के बाद हत्यारे को भी पकड़ लिया गया है। मृतक राजेंद्र कुमार जंघेल की हत्या उसी के छोटे भाई अमरनाथ जंघेल के द्वारा की गई थी।
बड़े भाई की हत्‍या के लिए बनाया प्‍लान
आरोपित अमरनाथ जंगल से पूछताछ करने पर बताया कि भाई राजेंद्र जंघेल आदतन शराबी था। नशे में दिन-रात डूबे रहता था। नशे की हालत में माता और पिता को अत्याधिक परेशान करता रहता था। जिससे तंग आकर 24 मार्च को भाई राजेंद्र जंघेल को अपनी मोटरसाइकिल में बिठाकर जामुल स्थित देशी शराब दुकान लेकर गया था। जहां पर मसाला देशी शराब की तीन पव्वा खरीदा। फिर साथ लेकर बोड़ेगांव अरसनारा के पास पहुंच गए।

कटर से काटा बड़े भाई का गला

शाम के पांच बजे तक दोनों ने साथ मिलकर शराब पी। अमरनाथ ने भाई मृतक राजेंद्र को दो पव्वा शराब पिलाई। नशे में बेसुध हो जाने पर साथ में ले गए कटर से गले को काट दिया। उसके बाद पास के ही गांव में जाकर दो प्लास्टिक की बोरी खरीद कर लाया।
बाडी को मेड़ और नाली के बीच में लगाया ठिकाने

मृतक के शरीर में पहने हुए कपड़ों को कटर से काटकर अलग कर बोरी में सिर और पैर की तरफ से अलग-अलग दो बोरियों में भरकर कुछ दूरी पर मेड़ और नाली के बीच में डालकर जल्दबाजी में काटे गए कपड़ों को वहीं पर छोड़ कर वापस भाग गया। पुलिस ने आरोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811