Let’s travel together.

शराब और बीयर 1 अप्रैल से महंगी होगी, जानें कितना बढ़ा दाम

113

उत्तर प्रदेशमें नई आबकारी नीति के तहत 1 अप्रैल से शराब व बीयर के दामों में बढ़ोतरी होने वाली है। नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत होने के साथ ही प्रदेश में देशी व अंग्रेजी शराब के साथ-साथ बीयर के दाम भी बढ़ने वाले हैं। दरअसल प्रदेश कैबिनेट ने 29 जनवरी को आबकारी नीति वर्ष 2023-2024 को मंजूरी दी थी। जिसमें लाइसेंस फीस में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

कितने बढ़ेंगे दाम

एक अप्रैल से देशी शराब के क्वाटर पर लगभग पांच रुपये व अंग्रेजी शराब के पापुलर ब्रांड के क्वाटर पर करीब दस रुपये की दर से शराब मूल्यों में वृद्धि होगी। बीयर के दाम एक केन पर पांच से सात रुपये तक बढ़ेंगे। इसके अलावा वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में देशी शराब में एमजीक्यू (न्यूनतम गारंटी कोटा) पर दस प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

शराब विक्रेताओं को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार देशी व अंग्रेजी शराब तथा बीयर की दस प्रतिशत अधिक बिक्री करनी होगी।

45 हजार करोड़ का राजस्व लक्ष्य

नये वित्तीय वर्ष में आबकारी विभाग ने 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है। नई आबकारी नीति के अनुसार वर्ष 2022-23 के व्यवस्थित वार्षिक एमजीक्यू पर दस प्रतिशत की वृद्धि कर देशी मदिरा दुकानों का एमजीक्यू निर्धारित किया जाएगा। ग्रेन आधारित देशी शराब के दाम में भी बढ़ोतरी होगी।

विदेशी मदिरा, बीयर व भांग की फुटकर बिक्री की दुकानों व माडल शाप की लाइसेंसी फीस में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय किया गया है। इसके साथ ही माडल शाप पर मदिरा पान का शुल्क दो लाख रुपये से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

गोदाम संचालकों के लिए लाइसेंस शुल्क में वृद्धि

गोदाम संचालकों के लिए लाइसेंस शुल्क व प्रतिभूति में वृद्धि की गई है। मास्टर वेयरहाउस के पंजीकरण व नवीनीकरण फीस में भी वृद्धि की गई है। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के प्राधिकरण क्षेत्र, लखनऊ व गाजियाबाद के नगर निगम क्षेत्र तथा इसकी परिधि से पांच किलोमीटर तक नगरीय व ग्रामीण दोनों क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट व क्लब बार लाइसेंस के लिए एक विशेष श्रेणी बनाते हुए इनकी फीस में वृद्धि की गई है।

इससे अन्य शहरों की तुलना में गौतमबुद्धनगर, लखनऊ व गाजियाबाद में होटल, रेस्टोरेंट व क्लब में शराब व बीयर महंगी होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811