मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम कायमपुर में 7 दिन तक भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा के आखिरी दिन कथावाचक ने पूर्णाहुति के साथ यज्ञ समाप्त किया जिसमें सीता राम दरबार, शिव परिवार,और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई
ग्राम कायमपुर में शुक्रवार से गुरुवार तक पंच कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा था ।

कथावाचक पंडित हरिओम महाराज अपने मुख से श्रीमद् भागवत कथा सुनाई रोज सुबह प्रातः 7 से 11 बजे तक यज्ञ आहुति तो दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक भागवत कथा में प्रवचन सुनाए रोज शाम 4:30 बजे से लेकर 6बजे तक महा आरती का आयोजन हुआ कथा के छठवें दिन क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ग्राम कायमपुर पहुंचे थे पहुंचकर भागवत कथा सुनी इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री वापस चले गए कथा के आखिरी दिन गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ