भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र वितरित किए
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले साचेत मंडल की टीम और सूरई पठारी की टीम के बीच शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया जिसमें पूरे उत्साह के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ फाइनल मैच में भाग लिया। इस दौरान साचेत मंडल की टीम ने सूरई पठारी टीम को पराजित करते हुए जीत हासिल की एवं विजेता का खिताब जीता, वहीं दूसरे नंबर पर रही सूरई पठारी की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विजेता रही टीम के खिलाड़ियों एवं उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान करते हुए प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विजेता रही साचेत मंडल की टीम के खिलाड़ी जीत के बाद खेल स्टेडियम मैदान में अति उत्साहित दिखाई दिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हमारे शारीरिक सामाजिक विकास के लिए जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के तहत जो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं उनमें खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं एवं बेहतर प्रदर्शन कर टीम और क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रहे हैं, उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

वहीं दूसरी ओर खरवई मंडल के तहत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता का भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वेटिंग करते हुए मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा, रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, सुनील साहू, राज सेन सहित सभी टीमों के खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।