Let’s travel together.

आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय की महिला लेखापाल संगीता झाड़े 25 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

0 377

लोकायुक्त जबलपुर की कार्यवाही

छिंदवाड़ा। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में दबिश देकर महिला लेखापाल संगीता झाड़े को 25 हजार की रिश्वत के साथ रंगेहाथ पकड़ा। महिला लेखापाल ने बालक छात्रावास सोनपुर में पदस्थ चपरासी से सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि में बदलाव के एवज में 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी ।सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग का कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर छिंदवाडा में स्थित है।

शिकायकर्ता ने महिला लेखापाल को किस्तों में पैसे देने बात की और आज पहली किश्त 25 हजार रुपये लेखापाल को दी । चपरासी द्वारा कार्यालय के चक्कर बार-बार काटे जा रहे थे, लेकिन लेखापाल लगातार रुपयों की मांग कर रही थी। परेशान होकर चपरासी के पुत्र ने 16 फरवरी को जबलपुर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने लेखापाल को रंगे हाथों पकड़ने की योजना  फलस्वरूप जैसे ही शिकायतकर्ता के पुत्र ने महिला लेखापाल को 25 हजार रुपये दिए तभी  कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़ी लोकायुक्त की टीम ने लेखापाल संगीता झाड़े को रंगेहाथ पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार का कहर बुलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर      |     साइट स्लो होने से सैकड़ों किसान पंजीयन से वंचित     |      बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई, बिजली कनेक्शन काटे     |     पुलिस की शाम को गश्त, नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा     |     राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक और पुरातत्व विभाग को नोटिस किए जारी     |     वर्धा: प्राचीन गढ़ी,तालाब और निकट ही दिखाई देता संगम     |     किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811